कांकेर जिले के जामगांव क्षेत्र के ग्राम कुरालठीमली में 12 वर्ष पूर्व ईसाई धर्म अपनाए 6 परिवारों ने सर्व समाज की बैठक में अपने मूल धर्म में पुनः वापसी की। गांव के कुल 26 सदस्यों वाले इन परिवारों ने बताया कि उन्होंने उपचार की उम्मीद में धर्म परिवर्तन किया था, लेकिन अपेक्षित लाभ न मिलने पर समाज और परंपराओं से जुड़ने का निर्णय लिया।