कोरबा: कोरबा-अनूपपुर में मानव तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान, रेलवे और हार्ड संस्था 30 जुलाई तक करेंगे जागरूक
Korba, Korba | Jul 20, 2025 कोरबा और अनूपपुर में मानव तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है। विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी पखवाड़े के तहत यह अभियान 15 से 30 जुलाई तक चलेगा। इसमें रेलवे अनूपपुर, आरपीएफ कोरबा और एक्सिस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन होलिस्टिक एक्शन रिसर्च एंड डेवलपमेंट (हार्ड) संस्था शामिल हैं।