नूरसराय: अजयपुर में 90 किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण मिला, लागत घटाने और उपज बढ़ाने पर ज़ोर
नूरसराय प्रखंड के अजयपुर गांव में प्रज्ञा कृषक हित समूह की ओर से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार की सुबह 11:30 बजे के करीब एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 90 किसानों ने भाग लिया, जिन्हें प्राकृतिक खेती की तकनीक, इसमें प्रयोग होने वाले उर्वरकों तथा उनके लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।