झांसी: झांसी में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इम्पलाईज संघ के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पर उनके कार्यालय में नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला
Jhansi, Jhansi | Jan 25, 2025 झांसी में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इम्पलाईज संघ के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव पर उनके कार्यालय में हमला हुआ है। नकाबपोश हमलावरों ने कार्यालय में प्रवेश किया और आते ही मंडल अध्यक्ष से यह कहते हुए मारपीट शुरू कर दी कि तुम इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं हो। साथ ही यहां रखे कांच के ग्लास को तोड़कर उन्हें मारने का प्रयास किया।।