देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर 21 बटुक और 42 देव कन्याएं करेंगी मां गंगा की भव्य महाआरती
Sadar, Varanasi | Nov 12, 2024 वाराणसी। देव दीपावली के दिन दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की भव्य महाआरती की जाएगी। 21 बटुक और 42 देव कन्याएं विधि विधान से पूजन-अर्चन कर मां गंगा की महाआरती करेंगी। वहीं अमर जवान ज्योति की प्रतिकृति बनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।