मेहदावल: मेहदावल थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांव से दबिश के दौरान तीन नफर वारंटी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
मेहदावल थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांव से दबिश के दौरान तीन नफर वारंटी अभियुक्त पारस यादव पुत्र अवधू निवासी सिक्टौर, पूर्णमासी यादव पुत्र अवधू निवासी सिक्टौर, जगदीश पुत्र भकालु निवासी अमरडोभा को मंगलवार दोपहर 3:00 बजे गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ने बताया कि न्यायालय में हाजिर न होने पर अभियुक्तों के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया।