गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम चंदनबिरही में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है जहाँ माता बगदाई मंदिर प्रांगण में अखंड राम सप्ताह ज्ञान यज्ञ और मंदिर के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है।एक सप्ताह तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में पूरा क्षेत्र श्री राम के जयघोष से गुंजायमान हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन विभिन्न मानस मंडलियों और भजन टोलियों द्वारा प्रभु श्री राम की महिमा का बखान किया जा रहा है। दूर-दराज से आई मंडलियों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।