गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर बिशुही पुल के पास सोमवार 1 बजे ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में दो महिलाओं व तीन बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। भदुहा तरहर निवासी अंकित परिवार संग रिश्तेदारी जा रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। स्थानीय लोगों और होमगार्ड ने चालक को पकड़कर घायलों को उपचार के लिए भेजा।