गोड्डा: गोड्डा के गठबंधन विवाह भवन से चोरी हुई स्कोर्पियो जमुई जिले से बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
Godda, Godda | Dec 3, 2025 28 नवम्बर को नगर थाना क्षेत्र के गठबंधन विवाह भवन से एक स्कोर्पियो की चोरी हुई थी जो भागलपुर जिला का था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू की तो बीती रात जमुई जिला में सफलता मिली। पुलिस ने स्कोर्पियो को जब्त किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसकी जानकारी एसडीपीओ अशोक रविदास ने बुधवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए।