करहरबारी पंचायत के खारियोडीह गांव में गुरुवार को साढ़े 5 बजे नौजवान कमेटी खारियोडीह की ओर से भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदारों और स्थानीय लोगों ने शामिल होकर आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल पेश की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी कौसर अली उपस्थित रहे।