देेेवरिया: 4 माह पहले घर में हुई चोरी के न्याय के लिए महिला बच्चों के साथ सुभाष चौक पर बैठी, बेहोश होने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
Deoria, Deoria | Feb 7, 2025 साकेत नगर की रहने वाली स्मिता जायसवाल अपने घर में हुई चोरी के खुलासे के लिए लगातार उच्च अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रही है। । शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे सुभाष चौक पर धरने पर बैठ गयी। वहीं पुलिस ने उसे काफी उठाने की कोशिश की जहां दोपहर 12:30 बजे अचानक स्मिता बेहोश हो गई ।जिससे पुलिसकर्मी के पसीने छूट गए ।जहां पुलिसकर्मियों ने उसको अस्पताल पहुंचाया।