नगपुरा में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा,आयोजकर्ता ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए कहा कि नगपुरा में 17 से 21 दिसंबर तक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। लाखों भक्तों की संभावित भीड़ को देखते हुए 150 एकड़ में कथा स्थल बनाया गया है। सुरक्षा और पार्किंग की व्यापक व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।