नानपारा: रुपईडीहा में सड़क किनारे मिला मजदूर का शव, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के न 927 हाईवे पर मुस्कान होटल के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया जानकारी मिलते हैं बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए मृतक की पहचान नसरुद्दीन पुत्र बशीर उम्र 45 वर्ष निवासी सुजौली बनकुरी के रूप में हुई है जो की रुपईडीहा में रहकर मजदूरी करता था तत्काल पुलिस को सूचना दी जानकारी के अनुसार मृतक कैंसर पीड़ित था और नशे का आदी था।