अकोढ़ी गोला: चांदी गांव में दो बाइकों के बीच हुई टक्कर, एक युवक को आई चोट
चांदी गांव में दो बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सावर यह युवक घायल हो गया। घायल युवक का नाम आकाश कुमार बताया जा रहा है। घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। चिकित्सक के देखरेख में घायल युवा का इलाज हो रहा है। घटना के बाद घायल युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।