बदायूं: रोडवेज बस स्टैंड के पास मिले अचेत युवक की जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के दौरान हुई मौत
Budaun, Budaun | Nov 18, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के पास 29 वर्षीय वीरू पुत्र रामनाथ निवासी बिल्सी वार्ड नंबर 6 पुलिस को 26 अक्टूबर 2025 को 5:10 बजे पुलिस को अचेत अवस्था में मिला था। तो पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वीरू का जिला अस्पताल आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान 18 नवंबर आज मंगलवार को सुबह 7 बजे वीरू की मौत हो गई।