होली के पूर्व संध्या पर विकासशील अमीन संघ गोरौल एवं भगवानपुर प्रखंड के ओर सोमवार को 3 बजे दिन में महम्मदपुर हरि गांव के निकट एक पैलेस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संघ के सदस्यों ने एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दिया। इस मौके पर अमीन संघ के गोरौल प्रखंड अध्यक्ष राम निवास सिंह,गौरव कुमार दिनेश कुमार सिंह सहित अन्य अमीन उपस्थित थे।