देेेवरिया: सिधुवा में बिजली घर के निर्माण की मांग को लेकर भाकियू का बिशनपुर कलां चौराहे पर दूसरे दिन का क्रमिक अनशन जारी
Deoria, Deoria | Jan 11, 2026 भारतीय किसान यूनियन द्वारा सिधुवा में बिजली घर के निर्माण और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रात में इमरजेंसी ओपीडी वही सड़कों को सही करने की मांग को लेकर बिशनपुर कलां चौराहे पर दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा । किसान नेता विनय सिंह सैथवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने रविवार की सुबह 11:00 से लेकर 3:00 बजे तक क्रमिक अनशन पर बैठे।