फुल्लीडूमर: राजवाड़ा गांव में ग्राम स्थापना दिवस पर अखंड राम नाम संकीर्तन का धूमधाम से हुआ समापन
फुल्लीडुमर प्रखंड के राजवाड़ा गांव में हर साल की भांति माघी पूर्णिमा पर ग्राम स्थापना दिवस पर आयोजित एक दिवसीय अखंड रामनाम संकीर्तन का धूमधाम से समापन हो गया। गुरुवार को करीब 3:30 बजे पंडित दीपक झा एवं यजमान शंभू सिंह के साथ समवेत वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, आरती एवं शंख ध्वनि के बीच संकीर्तन को सम्पन्न कराया। जिसमे गांव के दर्जनों युवाओं ने सक्रिय सहयोग किया।