मुशहरी: समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मूल्यांकन समिति की बैठक का हुआ आयोजन
कस्टम हायरिंग सेंटर एवं कृषि यंत्र बैंक की स्थापना हेतु जिला स्तरीय मूल्यांकन समिति की बैठक जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में की गई। बैठक मे अवगत कराया गया कि कृषि यंत्र बैंक देने हेतु मुजफ्फरपुर जिला के लक्ष्य के अनुरूप 8 किसानों का चयन किया गया है ।इसमें से छ सामान्य कोटि के तथा दो अनुसूचित जाति के किसान है।