शाहगंज: खेतासराय में ट्रेन से गिरकर युवक घायल हुआ
वाराणसी-अयोध्या रेल मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया, जब किछौछा शरीफ दरगाह से जियारत कर लौट रहे कलकत्ता निवासी यात्री ट्रेन से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल यात्री अरमान (25), पुत्र असलम, अपनी बहन परवीन के साथ हावड़ा एक्सप्रेस से कलकत्ता लौट रहा था। अचानक खेतासराय क्षेत्र के गेट संख्या 57C के पास अरमान ट्रेन से गिर गया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।