बिदुपुर थाना की पुलिस ने कांड संख्या 545/25 के दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।इस संबंध में गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे विज्ञप्ति जारी कर दी गई जानकारी में बताया गया कि उक्त कांड के अभियुक्त बिदुपुर के मनियारपुर गांव निवासी मनोज राय एवं अखिलेश राय को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों को गुरुवार को जेल भेज दिया गया है।