करपी: करपी डीह में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
Karpi, Arwal | Feb 10, 2024 प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी करपी डॉ. शशिकान्त ने करपी ड़ीह गांव में दवा खिलाकर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज 10 फरवरी से 27 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिससे फाइलेरिया बीमारी से बचाव हो सके। उन्होंने 2 वर्ष से छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को दवा न खिलाने के निर्देश दिए।