सासाराम: आरपीएफ सासाराम की कार्रवाई में रेलवे की संपत्ति चोरी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
Sasaram, Rohtas | Sep 13, 2025 आरपीएफ सासाराम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे की संपत्ति चोरी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शनिवार को दोपहर करीब 3:00 बजे इसकी जानकारी देते हुए बताया गया कि स्टेशन के आउटर पर अर्धनिर्मित केबिन में लगे सिग्नल के तारों को काटकर चोरी कर ले जाने वाले व्यक्ति को पकड़ा गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान निरंजन राम निवासी कुदरा के रूप में हुई है।