जोशियाड़ा: श्रीदेव सुमन दिवस पर उत्तरकाशी पुलिस ने श्रद्धासुमन अर्पित किए श्री देव सुमन जी को
टिहरी जनक्रांति के महानायक, महान स्वतंत्रता सेनानी, देवभूमि उत्तराखण्ड के अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी के बलिदान दिवस पर आज विभिन्न थाना चौकियों पर उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा श्री देव सुमन जी के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। टिहरी रियासत के प्रति उनके आक्रोश तथा भारत की स्वतंत्रता मे उनके बलिदान को याद किया।