मावली: भटेवर में प्रसिद्ध लोकनृत्य के मंचन के दौरान गवरी कलाकारों ने दिखाए जबरदस्त खेल, ज्वारों के विसर्जन के साथ होगा समापन
Mavli, Udaipur | Sep 12, 2025 उदयपुर जिले के भटेवर में शुक्रवार शाम 7 बजे तक मेवाड़ के प्रसिद्ध लोकनृत्य गवरी का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। इस गवरी को देखने के लिए भारी तादाद में भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में मेवाड़ का प्रसिद्ध लोकनृत्य गवरी अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ पहुंच गया है। इस लोकनृत्य गवरी का 15 सितंबर सोमवार को गड़ावन एवं 16 सितंबर मंगलवार को वलावन होगा।