हरनौत प्रखंड क्षेत्र के बराह पंचायत के सिरसी डिहरा गांव में बुधवार को दर्जनो जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। डिहरा गांव निवासी बीके दास एवं उनके भाई वीरेश कुमार के द्वारा कंबल वितरण का आयोजन किया गया। कंबल वितरण के दौरान मौजूद वार्ड सदस्य गौतम पासवान ने शाम 6 बजे बताया कि इन दिनों नालंदा समेत पूरे हरनौत प्रखंड क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।