दरभंगा: तेज रफ्तार पिकअप ने 18 नंबर रेलवे गुमटी का फाटक तोड़ा, पुलिस के सामने से हुआ फरार
दरभंगा में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। लहेरियासराय की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पंडासराय स्थित 18 नंबर रेलवे गुमटी का फाटक तोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब बहादुरपुर थाना की पुलिस दूसरी तरफ वाहन जांच अभियान चला रही थी। जिला कप्तान जगुनाथ रेड्डी के निर्देश पर जिले में शराब तस्करी और अपराध नि