शुजालपुर के कमलिया बायपास पर बुलेट बाइक की टक्कर से चार लोग घायल हो गए। घटना सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को बचाने की कोशिश में हुई। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। हादसा रात करीब 7 बजे हुआ। ग्राम ढाबला हुसैनपुर निवासी चांद सिंह, धीरजसिंह और मानसिंह बुलेट से शुजालपुर के पास ग्राम मंडावर में एक आयोजन में शामिल होने जा रहे थे।