ओरमांझी: चन्दरा पंचायत में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन
ओरमांझी प्रखंड के चन्दरा पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खिजरी विधायक राजेश कच्चछप शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दिया । कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए थे ।