ललितपुर: आलापुर निवासी ग्रामीणों का आरोप जीरोंन गौशाला में बंद जानवरों ने उजाड़ दी खेतों में बोई हुई फसल, की क्षतिपूर्ति की मांग
आलापुर निवासी ग्रामीणों ने DM को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि जीरोन गौशाला में बंद जानवरों को पर्याप्त भूसा इत्यादि न मिलने के कारण वह गौशाला की तार फेंसिंग तोड़कर किसानों के खेतों में पहुंच जाते हैं। उन्होंने बताया कि बीते 26 व 27 अप्रैल को खेतों में जानवरों ने पहुंचकर किसानों का भारी नुकसान किया है। उन्होंने DM से क्षतिपूर्ति हेतु कार्यवाही की मांग की।