बुलंदशहर: नगर पालिका के निकट निजी चिकित्सक की लापरवाही से महिला मरीज की मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया हंगामा
एक सप्ताह पूर्व से अनारो देवी पत्नी मुन्नालाल निवासी मोहन कुटी बुलंदशहर का डॉक्टर एन के गोयल के यहां इलाज चल रहा था, आज सुबह जब वह डॉक्टर के यहां पहुंची तो डॉक्टर द्वारा मरीज को कोई इंजेक्शन लगाया गया जिसके बाद मरीज की हालत बिगड़ गई उसके मुंह से झाग आने लगे, महिला को मृत घोषित किया गया, बुधवार दोपहर 1:30 बजे की घटना।