मंदिर सुंदरीकरण पर हुआ विचार-विमर्श होसीर मे शिव मंदिर के प्रांगण में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में बताया गया कि शिव मंदिर जर्जर हो गया है. इसका सुंदरीकरण करने पर जोर दिया गया. बैठक में रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. पूजा को लेकर कमेटी का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष रोशन महतो, सचिव अनुज मिश्रा, कोषाध्यक्ष मनोज ठाकुर है।