माडा: एसार प्लांट व सुलियरी माइंस पहुंचे गौतम अदाणी, प्लांट व माइंस के अधिकारियों के साथ की बैठक
एसार प्लांट व सुलियरी माइंस पहुंचे उद्योगपति गौतम अदाणी ने प्लांट व माइंस के अधिकारियों के साथ बैठक की है। इस दौरान सिंगरौली एसडीएम सृजन वर्मा हवाई पट्टी पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि यह उनकी निजी यात्रा थी तथा जिला प्रशासन के साथ किसी तरह की मीटिंग आदि प्रस्तावित नहीं थी।