पलवल: वार्ड नम्बर 5 का डिपो होल्डर डकार रहा गरीबी का राशन
Palwal, Palwal | Aug 17, 2024 वार्ड नम्बर 5 का डिपो होल्डर डकार रहा गरीबी का राशन आपको बता दे वार्ड नम्बर 5 के एक डिपो होल्डर द्वारा गरीबी का राशन डकराने का मामला सामने आया है। राशन कार्ड धारक एक महिला का आरोप है कि डिपो होल्डर उन्हें 14 किलो गेंहू ही देता है। जबकि उनको 15 किलो गेंहू मिलना चाहिए। वही राशन कार्ड धारकों ने डिपो होल्डर पर अभद्र व्यवहार करने के भी आरोप लगाए है।