बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा ITI कैंपस में 28 अगस्त को होगा जॉब कैम्प, तैयारी पूरी
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में 28 अगस्त को जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा. जहां लोन ऑफीसर के कुल 60 पदों पर बहाली होगी. यह बातें जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही. जॉब कैम्प की सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है. उन्होंने कहा कि जॉब कैंप में भाग लेने के लिये इच्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को भाग ले सकते हैं.