बाराचट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मायापुर जीटी रोड के पास सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुहार लालाडीह के प्रकाश कुमार पिता साधु प्रसाद और श्रीकांत दास पिता गरीबन दास के रूप में हुई है। इसकी जानकारी परिजनों के द्वारा शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे दी गई है।