छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।बिहारी लाल अहिरवार मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे।वही इस मामले की जानकारी आज 29 मार्च दोपहर करीब 12:00 बजे घायल के पुत्र ने जिला अस्पताल में दी है।