झांसी: अमरपुर की अंजलि के छत पर सोते समय तूफान से उड़ा शेड गिरा, सिर में चोट से हुई मौत, परिवार को मिली ₹4 लाख सहायता राशि
Jhansi, Jhansi | May 24, 2025 बुधवार की रात लगभग 12.30 बजे झांसी में तूफान आया था। इसमें जान और माल दोनों का नुकसान हुआ था। इसी दैवीय आपदा में रक्सा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के रहने वाले हरिराम अहिरवार की बेटी अंजलि की भी मौत हो गई थी। जिलाधिकारी ने तत्काल मृतक बच्ची के पिता को स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड से 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उनके अकाउंट में भिजवाए हैं।