बिश्रामपुर: सिगसिगी में होने वाले श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर किया गया भूमि पूजन,कई ग्रामीण हुए शामिल
विश्रामपुर प्रखंड के सिगसिगी ग्राम पंचायत में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन होना है।इसी महायज्ञ को लेकर गुरुवार को धार्मिक अनुष्ठानों के बीच हनुमत पूजन,भूमि पूजन तथा देव आमंत्रण सहित कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।देव आमंत्रण की शुरुआत भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सह महायज्ञ समिति अध्यक्ष अनुज कुमार चौधरी ने भगवा झंडा के साथ यज्ञ परिसर से किया।