कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना संदीपनघाट पुलिस टीम ने गुरुवार सुबह करीब 5 बजे हर्रायपुर गांव से अभियुक्त माखन पुत्र भैयालाल, निवासी हर्रायपुर थाना संदीपनघाट, को दबोच लिया। अभियुक्त लंबे समय से मारपीट से संबंधित प्रकरण में वांछित चल रहा था।