चंदला: वार्ड क्रमांक 3 बंजारी रोड पर शॉर्ट सर्किट से दो मकानों में लगी आग, पीड़ितों से मिले राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार
नगर पंचायत चंदला के वार्ड क्रमांक 3 बंजारी रोड पर 26 अप्रैल को शॉर्ट सर्किट के कारण दो मकानों में भीषण आग लग गई, जिसमें घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस दर्दनाक हादसे में सात बकरियाँ और एक गाय का बच्चा भी आग की भेंट चढ़ गए। इस दुखद घटना की जानकारी मिलने पर रविवार की शाम करीब 7:30 बजे वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार जी पीड़ितों के घर पहुंचे और