निज़ामाबाद: अपहरण के मामले में फ़रार चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने नोनारी बस्ती से किया गिरफ़्तार
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना की पुलिस ने अपहरण के अभियोग में फरार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कीया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उप निरीक्षक श्री बासुदेव साहनी अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में मामूर थे ।कि तभी उनको एक मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त इस समय नोनारी बस्ती के पास खड़ा है। अगर जल्दी किया जाएगा तो ये पकड़ा जा सकता है।