गुगुलडीह केनुहट मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि ट्रैक्टर पर छड़ लदा हुआ था और तेज गति के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया। उक्त जानकारी सोमवार को 8 बजे दी। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सौभाग्य से किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई।