निज़ामाबाद: बीती रात चक रोंवा गांव में रात को शौच करने गए अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन से कट कर हुई मौत, पुलिस ने PM हेतु भेजा शव
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के चक रोंवा गांव में बीती रात शौच के लिए गए अधेड़ व्यक्ति कि ट्रेन से कट कर मौत हो गई है ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूरत कुमार पुत्र हरिलाल निवासी चक रोंवा थाना निजामाबाद बीती रात में ग्यारह बजे घर से डिब्बा में पानी लेकर रेलवे लाइन पार कर शौच के लिए जा रहे थे ।