बरेली: प्रेमनगर बैंक्वेट हॉल में शादी रुकवाने पहुंची पूर्व प्रेमिका, शादी की शहनाइयों के बीच हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा
बरेली के प्रेमनगर स्थित बैंक्वेट हॉल में उस समय हंगामा मच गया, जब रामपुर की एक युवती पुलिस के साथ शादी रुकवाने पहुंची। युवती ने दूल्हे पर शादी का झांसा देकर शोषण और बाद में दहेज मांगने का आरोप लगाया। दुष्कर्म का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। लड़के पक्ष ने कोर्ट से राहत मिलने और पहले कोर्ट मैरिज का दावा किया। पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठे।