ग्वालियर गिर्द: पनिहार थाना क्षेत्र में बनकर्मियों पर हमले का मामला पुलिस ने तीन आरोपियों पर किया मामला दर्ज
ग्वालियर में वन चौकी रायपुर के जंगल में पौधा रोपण करने पहुंचे वन अमले पर अदिवासियों ने हमला बोल दिया। आदिवासी लोगों ने चारों ओर से घेरकर वन कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा पीटा। घटना रायपुर जंगल में स्वर्ण रेखा नदी के किनारे की है। हमले में दो वनकर्मी घायल हुए हैं। हमले के दौरान दोनों ने भागकर जान बचाई।