रायबरेली: मूसापुर गांव में दबंगों ने स्कूल से लौट रहे शिक्षक पर लोहे की राड से किया हमला, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
24 जनवरी शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे स्कूल से वापस आते समय एक शिक्षक पर उनके ही रिश्तेदारों ने,लोहे की राड से हमला कर दिया। हमले मे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। शिक्षक के द्वारा थाने में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।