मोदीनगर: थाना भोजपुर पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से मोबाइल बरामद
गुरुवार को थाना भोजपुर ने मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 20 वर्षीय अंकित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके कब्जे से बीते बुधवार को छीना गया मोबाइल रियल मी बरामद हुआ है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बता दें कि आरोपी ने फरीदनगर मोड के पास से मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया था।