छिबरामऊ: कोतवाली परिसर में संपूर्ण समाधान थाना दिवस का आयोजन, उप जिला अधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कोतवाली परिसर में संपूर्ण समाधान थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता करने पहुंचे उप जिला अधिकारी उमाकांत तिवारी प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। शनिवार की सुबह 11:00 बजे संपूर्ण समाधान थाना दिवस में कुल पांच शिकायतें पहुंची जिसमें दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।