सुंदर नगर: मंडी जिला सबसे अधिक आपदा से प्रभावित, सराज विधानसभा क्षेत्र की हालत अत्यंत चिंताजनक: सुंदरनगर में बोले सीएम
CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों के नुकसान की पूरी भरपाई करेगी और इसके लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। शुक्रवार सुबह 10 बजे शिमला रवाना होने से पूर्व सुंदरनगर स्थित बीबीएमबी के सुकेत सदन रेस्ट हाउस में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान सीएम ने यह बात कही।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय मंडी जिला सबसे अधिक आपदा ग्रस्त है